MP की राजनीति में तीसरी पार्टी की एंट्री,प्रदेश की 230 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान,कहा-अपने दम पर करेंगे बदलाव
Thursday, May 28, 2026-01:44 PM (IST)
(इंदौर): दिल्ली और पंजाब में चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी अब देश की धड़कम मध्य प्रदेश में भी चुनावी मैदान में उतरनी वाली है। इस बात ऐलान आम आदमी पार्टी ने खुद किया है। आप ने घोषणा की है कि वो राज्य की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी भी दल से समझौता नहीं करेगी। मध्यप्रदेश में दो दलों की राजनीति में आम आदमी पार्टी एंट्री करनी वाली है। आप ने घोषणा की कि वह राज्य में 2028 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव खुद के दम पर लड़ेगी और किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
मध्यप्रदेश सह-प्रभारी जय भगवान उपकार ने दी जानकारी
इसकी जानकारी आप के मध्यप्रदेश सह-प्रभारी जय भगवान उपकार ने दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी विधानसभा की सभी 230 सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी है। उपकार ने कहा है कि अगले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और किसी से भी समझौता नहीं करेगी । अगले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को फिर से संगठित किया जा रहा है।’’
वैसे मध्य प्रदेश की राजनीति में दो ही दलों का प्रभाव और दबदबा रहा है और सत्ता भी दो ही पार्टियो के पास रही है लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश की राजनीति में दम दिखाने की बात कही है।आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले वर्ष 2027 के नगर निकाय चुनाव में भी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारनी की बात कही है।

