MP की राजनीति में खटमल-मच्छर की एंट्री! विजयवर्गीय बोले- ये शेर-शेरनियों का देश, यहां बांग्लादेश जैसे हालात नहीं होंगे

Friday, Aug 16, 2024-02:04 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्यप्रदेश की राजनीति में खटमल और मच्छर की एंट्री हो गई है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा पर जुबानी हमला करते हुए उनकी तुलना खटमल और मच्छर से की है। उन्होंने कहा कि कुछ खटमल और मच्छर कहते हैं कि भारत में बांग्लादेश जैसे हालात हो जाएंगे। लेकिन यह शेर और शेरनियों का देश है, यहां बांग्लादेश जैसे हालात नहीं होंगे। विजयवर्गीय ने आगे कहा कि खटमल और मच्छरों को अक्ल कब आएगी पता नहीं। दरअसल, हाल ही में कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने एक बयान दिया था जिसे लेकर मंत्री विजयवर्गीय ने इशारों ही इशारों में पूर्व मंत्री पर तंज कसा है। 

PunjabKesari

बता दें कि इंदौर में कांग्रेस द्वारा नगर निगम मुख्यालय पर एक जंगी प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें मंच से संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद सर्जन सिंह वर्मा ने एक बयान दिया गया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि जल्द ही भारत में भी जल्द बांग्लादेश जैसे हालात हो जाएंगे। जो हाल पूर्व में श्रीलंका का हुआ और वर्तमान में बांग्लादेश का हुआ है, जहां पर प्रधानमंत्री निवास पर लोगों लोग घुस गए हैं। इस तरह भारत में भी गलत नीतियों के कारण नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री निवास पर भी लोग घुस जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News