भारी बारिश में भी नहीं आई उत्साह और उमंग में कमी...घनघोर बारिश में सीना तानकर सलामी देते रहे जवान

Thursday, Aug 15, 2024-03:12 PM (IST)

गुना (मिस्बाह नूर) : स्वतंत्रता दिवस की सालगिरह गुरुवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम हमेशा की तरह इस बार भी लाल परेड मैदान पर आयोजित हुआ, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए आयोजित मुख्य आयोजन सहित जिलेभर में बारिश बाधा अवश्य बनी। इसके बावजूद लोगों का उमंग और उत्साह देखते ही बनता था।

PunjabKesari

स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लोग सुबह 8 बजे से स्थानीय नागरिक लाल परेड मैदान पर पहुंचना शुरु हो गए थे। इसी बीच तेज बारिश भी शुरु हो गई। इसके बावजूद सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि गोविंद सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया। प्रभारी मंत्री ने वाहन पर सवार होकर और हाथों में छाता लेकर परेड की सलामी ली।

PunjabKesari

उनके साथ जिले के मुखिया कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह और पुलिस कप्तान संजीव कुमार सिन्हा भी खुली जीप पर सवार हुए। सलामी देने वाले पुलिस अधिकारी और जवान बारिश की परवाह किए बगैर सीना तानकर चल रहे थे, जिसे देखकर लाल परेड मैदान में मौजूद आम नागरिकों में जोश भर गया।

PunjabKesari

लोगों ने जवानों का उत्साहवर्धन करने के लिए जमकर तालियां बजाईं। हालांकि इसके बाद आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बारिश के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर पडऩे वाले संभावित विपरीत असर की वजह से रद्द कर दिया गया। इस बार पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित नहीं हुआ। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव के संदेश का वाचन किया, जिसमें समृद्ध व खुशहाल प्रदेश बनाने की बात कही गई थी। भाषण दे रहे प्रभारी मंत्री ने बारिश को शुभ संकेत बताते हुए कहा कि यह किसानों व प्रदेश की समृद्धि के लिए जरूरी है, इसलिए बारिश का स्वागत करना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News