Video: संविदा कर्मियों का एग्जिट पोल सर्वे वायरल, कांग्रेस की हो रही जीत

12/10/2018 1:46:20 PM

भोपाल: चुनाव से पहले पोस्टर वार और चुनाव के बाद सीएम के घर खाली करवाने के वायरल कोटेशन के बाद अब नतीजों से पहले संविदा कर्मियों का एक सर्वे वायरल हुआ है। जिसमे कांग्रेस को बहुमत मिलता बताया गया है। हालांकि अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान या जानकारी सामने नही आई है।

PunjabKesari

इस सर्वे में एग्जिट पोल द्वारा कांग्रेस को 148 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। जबकि भाजपा को 71 सीटें मिलेंगी। सोशल मीडिया पर वायरल इस एग्जिट पोल को किस संस्था ने करवाया है। इसकी कोई जानकारी नहीं है। दावा किया जा रहा है कि प्रदेश के सभी संविदा कर्मचारियों द्वारा फीडबैक के आधार पर इसको तैयार किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कर्मचारियों का इस तरह का सर्वे सामने आया है। हालांकि पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता। बता दें कि 7 दिसंबर को सभी चैनलों और एजेंसियो ने अपने-अपने सर्वे जारी किए थे। इनमें से मध्यप्रदेश के लिए अब तक 8 सर्वे सामने आए हैं, पांच में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है वहीं अन्य में भाजपा आगे है। जब ज़्यादातर सर्वे भाजपा की सरकार के खिलाफ जाते हुए दिखाई दिए हैं। तो खुद मुख्यमंत्री शिवराज शिवराज सिंह चौहान को सामने आना पड़ा। सीएम ने सर्वे पर बयान दिया कि मैं सबसे बड़ा सर्वेयर हुं और भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा की संभागीय मंत्रियों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में सीएम और राकेश सिंह का बुके देकर स्वागत किया गया। बैठक में प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा की ही सरकार बनने की बात कही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News