Punjab Kesari MP ads

शिवपुरी में घर में रखी आतिशबाजी में ब्लास्ट, पड़ोसियों के मकान हुए क्षतिग्रस्त

Thursday, Oct 31, 2024-11:13 AM (IST)

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले फिजिकल थाना क्षेत्र में ढीमर मोहल्ले में बुधवार की रात को कच्चे मकान में अचानक जोरदार धमाका हो गया, सूचना पर तत्काल फिजिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी बताया जा रहा है कि ढीमर मोहल्ला में रहने वाले बल्लू उर्फ ओम प्रकाश का परिवार पटाखे बनाने का काम करता है और घर में रखे पटाखे में आग लगने से धमाका हुआ था, हादसे में ओमप्रकाश की 12 साल की लड़की रुपाली घायल हो गई है।

PunjabKesariजिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,प्राप्त जानकारी के अनुसार इस धमाके से पड़ोसियों का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। फिजिकल थाना पुलिस का कहना है कि घर में पांच पैकेट बड़े धमाके के रखे थे उनमें आग लगी है जांच की जा रही है तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यह घटना बुधवार रात की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News