स्विच ऑन करते ही हुआ सिलेंडर में धमाका, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

Thursday, Feb 20, 2020-05:25 PM (IST)

इंदाैर: इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर में गुरुवार सुबह सिलेंडर फटने से एक भीषण हादसा हो गया। इसमें छह लाेग घायल हाे गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। हादसा रसाेई घर में सिलेंडर रिसाव के कारण ब्लास्ट से हुआ। ब्लास्ट इतना भयंकर था कि सारा घर तहस नहस हो गया और लग गई। धमाके की आवाज सुनकर माैके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आग बुझाते हुए मलबे में दबे लोगों को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया।  

PunjabKesari

अस्पताल में जेरे इलाज घायल सुनील ने बताया कि मैं सुबह चाय बनाने के लिए उठा था। जैसे ही गैस का स्विच ऑन किया तो जोर का ब्लास्ट हुआ और पूरा घर धराशायी हो गया। वे यहां परिवार के साथ किराए से एक कमरा लेकर रह रहे थे। एक कमरा होने से आग में सभी झुलस गए जैसे-तैसे लोगों की मदद से मलबे से बाहर आए। 

PunjabKesari

वहीं, जेठानी अनीता ने बताया कि ये लोग हमारे घर से थोड़ी दूर पर किराए से रहते हैं। सुबह ब्लास्ट हुआ तो हम देखने पहुंचे। यहां पता चला कि ब्लास्ट तो मेरे देवर के घर पर हुआ है पूछने पर देवरानी ने बताया कि सुबह सोकर उठे एक व्यक्ति चाय बनाने गया और दूसरे ने टीवी का स्विच ऑन किया, इसी दौरान जोर का ब्लास्ट हो गया। हादसे में देवरानी, उसके दो बच्चे और देवर के भाई झुलसे हैं। 

PunjabKesari

प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना के तुंरत बाद राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों में सुनील, आकाश, रोहित, भगवती, रघुवीर और धर्मेंद्र को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News