आष्टा में कांग्रेस में गुटबाजी ! कांग्रेसियों ने जलाया सज्जन सिंह वर्मा के पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Friday, May 26, 2023-08:02 PM (IST)

सीहोर/आष्टा(राय सिंह मालवीय): कांग्रेस की गुटबाजी आज फिर सड़कों पर आ गई। जहां पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही पुतला दहन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह के गुट ने नाराजगी के चलते पुतला दहन किया है।

PunjabKesari

मामला सीहोर की आष्टा का है जहां केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री सहित जिले के प्रभारी ने कांग्रेस के दावेदारों व कार्यकर्ताओं, नेताओं से गीतांजलि गार्डन में भेंट की तथा सभा को संबोधित किया।

PunjabKesari

वहीं कांग्रेस के दूसरे गुट जिन्होंने कमलनाथ की सभा में भी शामिल नहीं होकर बहिष्कार किया था। वह गुट केंद्रीय पर्यवेक्षक से विश्राम गृह पर मिलना चाहता था लेकिन जा नहीं पाया। इस पर उन्होंने सज्जन वर्मा के खिलाफ़ नारेबाज़ी की और पुतला दहन कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News