Bajrang dal के बचाव में उतरे केंद्रीय मंत्री, बोले- घटनास्थल पर दो पक्ष थे मौजूद

5/4/2022 4:17:36 PM

मंडला (अरविंद सोनी): मध्य प्रदेश के सिवनी (seoni) जिले से गो कशी के आरोप में दो आदिवासियों की हत्या (two trible murder in seoni) से एक बार फिर मध्य प्रदेश में नेताओं की बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। वहीं इस मामले में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिह कुलस्ते (faggan singh kulaste) ने बयान दिया है। उनका कहना हैं कि वे कल सिवनी में ही थे और उन्होंने सारे घटना क्रम की जानकारी मांगी है।

घटनास्थल पर थे दो पक्ष: केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री

केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री (minister faggan singh kulaste) का कहना हैं कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना क्रम हैं। दोनों मृतक गोकशी कर रहे थे, इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। लेकिन वहां पहले से दो पक्ष मौजूद थे और दोनों पक्षों में आपस में विवाद हुआ और एक पक्ष के 12-13 लोग थे जोकि गो तस्करों (cow smuggler) से भिड़े और 2 लोगों की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

बजरंग दल के बचाव में उतरे फग्गन सिंह कुलस्ते

फग्गन सिंह कुलस्ते (faggan singh kulaste) का कहना हैं कि इन दो मृतकों मे पहले भी एक व्यक्ति पर गो तस्करी (cow smuggler) का मामला था। जिस पर सजा भी हुई है। कुलस्ते ने बजरंग दल के लोगों के होने से साफ इनकार किया हैं। वहीं परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 8 लाख 25 हजार देने की बात की हैं। 

क्या था मामला 

एमपी के सिवनी जिले में मॉब लिंचिंग (mob lynching in seoni) में दो आदिवासियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कुराई थाना इलाके बादल पार चौकी में गोकशी के शक में तीन आदिवासी युवकों को लाठियों से पीटा गया (beating two tribe)। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। इधर कांग्रेस का आरोप है कि इस घटना में बजरंग दल के लोग शामिल हैं। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamalnath tweet on this case) ने ट्वीट करके मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News