Punjab Kesari MP ads

Ind vs NZ 2nd ODI: चौका लगते ही सुरक्षा घेरा तोड़कर रोहित शर्मा से मिलने मैदान में कूदा फैन (VIDEO)

Monday, Jan 23, 2023-01:17 PM (IST)

रायपुर (सत्येंद्र शर्मा): रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वन डे मैच खेला गया। मैच में भारत ने शानदार जीत हासिल की। लेकिन यह मैच इंडियन क्रिकेट स्टार रोहित शर्मा के लिए कभी न भूलने वाली मोमेंट (moments) दे गया। जहां उनके फैन ने उन्हें हैरान कर दिया।

दरअसल, रोहित शर्मा ने मैच के दौरान जैसे ही एक चौका लगाया, एक 12-15 साल का लड़का (FAN) सुरक्षा घेरे तोड़कर लांग ऑन एरिया से मैदान में कूदा और दौड़कर सीधे रोहित शर्मा के पास पहुंच गया और गले  लगा लिया। फैन को गले लगते देख रोहित हक्के बक्के रह गए साथ ही सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए। सुरक्षाकर्मियों ने झटककर लड़के को रोहित से हटाया और मैदान से बाहर लेकर गए। इस दौरान रोहित शर्मा एकदम चौंक गए और खुद को गिरने से बड़ी मुश्किल से घिरते घिरते बचे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News