MP में किसानों का गुस्सा पहुंचा सातवें आसमान पर, सड़कों पर बहाया दूध फेंकी सब्जियां

5/29/2019 4:01:58 PM

भोपाल: भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आज से तीन दिवसीय आंदोलन शुरू कर दिया है। किसान सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में जहां किसानों ने सड़क पर दूध से नहाकर और सब्जियां सड़क पर फेंक अपना विरोध जताया, वही देवास, धार, उज्जैन और राजगढ़ जिलों में इसका खासा असर देखा गया।वही सुबह से कई जिलों में दूध और सब्जियों की सप्लाई नही हो पाई। ही ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर में कोई असर दिखाई नही दिया ।राज्य में किसान संगठनों ने सब्जी और दूध की सप्लाई रोक दी है, जिसके चलते आने वाले दो दिन में भी सब्जी, फल और दूध की किल्लत होने की संभावना जताई जा रही है।


PunjabKesari

हड़ताल कर रहे यूनियन के अध्यक्ष अनिल यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि पूरे प्रदेश के किसान सड़कों पर उतर आए हैं। जबतक उनकी मांगे पूरी नही हो जाती तबतक उनका आंदोलन तीन दिन जारी रहेगा। पूरे मालवा-निमाड़ क्षेत्र में भी हड़ताल शुरू हो गई है। किसान अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। यादव ने कहा कि  प्रदेश सरकार ने जब किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की तो किसानों को बैंकों ने डिफॉल्ट घोषित कर दिया, जिसके बाद अब किसानों को बैंकों से लोन नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते किसान खाद और बीज नहीं खरीद पा रहा है। इसलिए वो सरकार से मांग कर रहे हैं कि वो समितियों को निर्देश दें कि किसानों को खाद उपलब्ध हो। किसानों को आज भी उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसान कर्ज के जाल में फंसते जा रहे हैं।


PunjabKesari


ये है किसानों की मांगें

  • स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाए।
  • कृषि को लाभ का धंधा बनाया जाए।
  • मंडी में उपज समर्थन मूल्य से नीचे दाम पर बिकने पर रोक लगे।
  • सरकार की तरफ से किसान कर्ज माफी स्पष्ट हो।
  • 2 लाख तक कर्ज माफी में सभी किसानों को समानता से राशि दी जाए।
  • फसल बीमा योजना में सुधार किया जाए।
  • मंडी में बेची गई उपज का दाम नकदी में हो।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News