Punjab Kesari MP ads

मक्का के कम भाव मिलने से बिफरे किसान, कृषि उपज मंडी गेट पर ही वाहनों से मक्का उड़ेल स्टेट हाइवे किया जाम

Thursday, Nov 13, 2025-02:26 PM (IST)

बड़वानी (संदीप कुशवाह): बड़वानी में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।  जिले के कृषि उपज मंडी खेतिया में मक्का के कम भाव मिलने पर किसानों ने चक्का जाम कर  दिया है। तनाव की  स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं लेकिन माहौल गहमागहमी का है।

PunjabKesari

खेतिया कृषि उपज मंडी समिति खेतिया में विक्रय के लिए लाये मक्के का कम भाव मिलने से किसान बिफर उठे और किसानों ने मंडी गेट पर ही वाहनों से मक्का वहां उड़ेल दिया। वाहनों को खाली करके दोनों और ट्राली लगाकर खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे को किसानों ने बंद कर दिया।

जिसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई है। लिहाजा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और किसानों से चर्चा जारी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News