पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार, पेट में दर्द उठा तो खुला राज,8 महीने की निकली प्रेग्नेंट
Wednesday, Feb 11, 2026-08:03 PM (IST)
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की पवित्रता को झकझोर कर रख दिया है। बिल्हा थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता 18 वर्ष से कम उम्र की है और छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और पेट दर्द की शिकायत के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान डॉक्टर भी हैरान रह गए—पीड़िता करीब 8 महीने की गर्भवती थी।
अस्पताल में खुला चौंकाने वाला राज
डॉक्टरों ने गर्भावस्था की पुष्टि की और बाद में पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल में महिला अधिकारी द्वारा पूछताछ किए जाने पर नाबालिग ने अपने सौतेले पिता का नाम लिया और पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया।
आरोपी फरार, मेले से दबोचा गया
एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भेष बदलकर शिवरीनारायण मेले में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
समाज को झकझोरने वाला मामला
यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि सामाजिक मूल्यों पर भी सवाल खड़े करती है। एक बेटी के लिए पिता ही सबसे सुरक्षित छाया माना जाता है, लेकिन जब वही रिश्ता कलंकित हो जाए तो समाज को आत्ममंथन की जरूरत है।

