नामी स्कूल की 11वीं की छात्रा को अली खान ने बनाया हवस का शिकार, कार में किया रेप
Monday, Feb 02, 2026-07:48 PM (IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि आरोपी ने वारदात के दौरान वीडियो बनाकर पीड़िता को लंबे समय तक ब्लैकमेल किया और उससे पैसों की मांग करता रहा।
घुमाने के बहाने कार में किया दुष्कर्म
पीड़िता शहर के एक नामी स्कूल में पढ़ती है। पुलिस के मुताबिक आरोपी 19 वर्षीय ओसाफ अली खान, उसी स्कूल में 12वीं का छात्र है। आरोपी के पिता डॉक्टर और मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका बताई जा रही हैं। जुलाई 2025 में आरोपी छात्रा को घूमने के बहाने खानूगांव के एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां कार के अंदर ही उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया।
वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और कुछ समय बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से एक लाख रुपये की मांग की। डर के चलते छात्रा ने किसी तरह 40 हजार रुपये आरोपी को दिए। इसके बाद आरोपी ने नंबर ब्लॉक कर दिया, लेकिन फिर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर पीड़िता को लगातार परेशान करता रहा।
धर्म बदलने का दबाव
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उस पर धर्मांतरण का दबाव भी बना रहा था। मानसिक रूप से टूट चुकी छात्रा ने आखिरकार अपने मौसेरे भाई और एक हिंदू संगठन को पूरे मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही कोहेफिजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

