Punjab Kesari MP ads

स्वीमिंग पूल में विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से युवती घायल

Wednesday, May 15, 2019-04:39 PM (IST)

मुरैना: जिले में  स्वीमिंग पूल को लेकर दो पक्षों के विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि 4 नामजद आरोपियों ने  एक युवती को गोली मार दी।आरोपी भाई से बदला लेने आए थे और बीच में बहन आ गई जिससे गोली उसे लग गई। गंभीर रूप से घायल हुई युवती को आनन-फानन में इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दे कि इससे पहले इसी तरह का फायरिंग का मामला भिंड़ से सामने आया था, जिसमें एक युवक घायल हो गया था।मामला मंगलवार सुबह सिविल लाइन थाने के प्रेम नगर का है।

PunjabKesari

ये है पूरा मामला 
मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम नगर मुरैना में रहने वाले धारा सिंह के घर पर आकर आरोपियों मोनू तोमर, मोंटी और टिंकू परिहार ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही कट्‌टों से फायरिंग कर दी। इससे धारा सिंह की बेटी पूनम 17 वर्ष घायल हो गई। पूनम 12वीं की छात्रा है। पूनम के भाई राहुल जाटव ने बताया कि स्वीमिंग पूल में नहाने के दौरान उसका आरोपियों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद रात में आरोपी घर पर आ गए और फायरिंग कर दी। घटना में घायल पूनम को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन गंभीर हालत होने के चलते उसे प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया गया। घायल का ग्वालियर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है , जहाँ उसकी हालत गंभीर है ।बताई जा रही है , पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News