भाजयुमो का इंदौर में उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय पर फेंके पेट्रोल बम, जमकर की तोड़फोड़

Thursday, Dec 19, 2024-08:02 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : संसद में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर इंदौर के कांग्रेस कार्यालय पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता युवा मोर्चा पर कांग्रेस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के आरोप लगाए हैं। साथ ही लोकतंत्र की हत्या करने की बात कही है।

PunjabKesari

इंदौर के कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और भाजपा युवाओं के पदाधिकारी जमकर प्रदर्शन करते हुए नजर आए। दोनों ही संगठन के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय पर तेल के पाउच और पेट्रोल बम भी फेंकने की बात सामने आई जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश देखने को मिला।

PunjabKesari

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने आक्रोशित होते हुए कहा कि जिस तरह से भाजयुमो ने कांग्रेस कार्यालय पर हंगामा किया है वह कहीं ना कहीं लोकतंत्र की हत्या है। विपक्ष को खत्म करने की साजिश है। कांग्रेस कार्यालय पर पेट्रोल बम, तेल के पाउच फेंके गए हैं और तोड़फोड़ की गई है। आक्रोशित पदाधिकारी ने कहा कि इस पूरे मामले में भाजयुमो के शहर अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News