MP में डराने लगा कोरोना! इंदौर, ग्वालियर के बाद भोपाल में पहला केस, महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Wednesday, Jun 04, 2025-12:15 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इंदौर, ग्वालियर के बाद अब राजधानी भोपाल में कोरोना का मामला सामने आया है। 42 वर्षीय महिला की मंगलवार को आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला का इलाज निजी अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि खांसी बुखार के बाद महिला इलाज के लिए पहुंची थी। कोविड के लक्षण दिखने के बाद डॉक्टरों ने उसका कोरोना टेस्ट करवाया और वह पॉजीटिव पाई गई। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News