बैतूल में बार्न आउल के मिले पांच बच्चे ,संरक्षण के लिए सतना भेजेगा वन विभाग, जानिए क्या है सफेद उल्लू की खासियत....

Saturday, Dec 02, 2023-03:57 PM (IST)

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में दुर्लभ प्रजाति के बार्न आउल के पांच बच्चे मिले हैं। बताया जा रहा है कि वन विभाग अब इन बच्चों को संरक्षण के लिए सतना भेज रहा है। बैतूल के मोती वार्ड में स्थित एक मकान में उल्लू के यह पांच बच्चे दिखाई दिए इसके बाद इनका रेस्क्यू किया गया। बन मंडल अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार उल्लू के सभी बच्चे स्वस्थ हैं।


इन पांचो बच्चों को संरक्षण के लिए सतना भेजा जा रहा है। आपको बता दें कि बार्न उल्लू विलुप्त और संरक्षित उल्लू की प्रजातियों में से एक है और इनको अक्सर कम देखा जाता है। यह उल्लू सफेद उल्लू के नाम से जाने जाते हैं और यह उल्लू भारत के हिमालय क्षेत्र में पाया जाता है।

 

भारत में बार्न आउल की संख्या काफी कम है। वन अधिकारियों का कहना है कि यह उल्लू बैतूल जिले में स्थित मोती वार्ड में प्रकाश ठाकुर के घर में मौजूद थे उन्होंने इसकी जानकारी दी इसके बाद वन विभाग द्वारा उल्लू के बच्चों का रेस्क्यू किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News