Punjab Kesari MP ads

खाद्य विभाग की ब्रेड टोस्ट बनाने वाली कान्हा बेकर्स की नटखट बेकरी पर छापेमारी

Saturday, Aug 03, 2019-02:41 PM (IST)

सागर: जिले में ब्रेड-टोस्ट बनाने वाली कान्हा बेकर्स की नटखट बेकरी और गुंजन नमकीन पर जिला प्रशासन, खाद्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस बेकरी ने सिर्फ बेड व बिस्किट बनाने का लाइसेंस लिया था बावजूद इसके यहां मिठाइयां भी बनाई जा रही थी। वहीं इस बेकरी में 60 से ज्यादा मजदूर काम करते पाए गए। इनमें कुछ नाबालिग भी थे। जांच में प्रशासन ने यहां से 13 घरेलू गैस सिलेंडर और 11 छोटे सिलेंडर जब्त किए गए है। वहीं गुंजन नमकीन फैक्ट्री में भारी मात्रा में सोडा मिला है, जो नमकीन बनाने के लिए उपयोग किया जाता था।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में लगातार दूध में मिल रही मिलावट के शिकायतों के मद्देनजर प्रशासन द्वारा निरीक्षण की सतत प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ब्रेड टोस्ट बनाने वाली सागर की प्रसिद्ध कान्हा बेकर्स और गुंजन नमकीन की फैक्ट्री का औचक निरीक्षण किया।

PunjabKesari

खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए
इस दौरान यहां बनाए जाने वाले खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं. वहीं कान्हा बेकर्स की फैक्ट्री में काम करने वाले पश्चिम बंगाल के करीब 60 से ज्यादा मजदूरों का न तो कोई आइडेंटिफिकेशन था और ना ही पुलिस वेरिफिकेशन। ऐसे में इन मजदूरों को लेकर भी कार्रवाई की गई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News