Punjab Kesari MP ads

ब्यूटी पार्लर में अचानक पहुंचा पुराना परिचित, फिर महिला के साथ कर दिया कांड!

Monday, Jul 06, 2026-12:41 PM (IST)

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में संचालित एक ब्यूटी पार्लर में महिला संचालिका के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए परिचित बना एक युवक अचानक पार्लर में पहुंचा और विवाद करने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को धक्का देकर खुद को छुड़ाया और सुरक्षित बाहर निकल गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय महिला बहोड़ापुर इलाके में ब्यूटी पार्लर संचालित करती हैं। उनकी पहचान करीब तीन-चार वर्ष पहले विजेंद्र सिंह नामक युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। शुरुआती परिचय के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी होती रही।

रविवार शाम लगभग छह बजे आरोपी बिना पूर्व सूचना के महिला के पार्लर पहुंचा। वहां उसने किसी बात को लेकर बहस शुरू कर दी। जब महिला ने उसके व्यवहार का विरोध किया तो आरोपी कथित रूप से आक्रामक हो गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान युवक ने बुरी नीयत से उनका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। महिला ने तत्काल प्रतिरोध करते हुए आरोपी को धक्का दिया, खुद को छुड़ाया और पार्लर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंची।

घटना के बाद महिला अपने घर गई और अपनी मां को पूरी जानकारी दी। इसके बाद दोनों बहोड़ापुर थाने पहुंचे, जहां पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News