Punjab Kesari MP ads

MP BJP के वरिष्ठ नेता का निधन, प्रदेश अध्यक्ष ने भावुक पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि

Monday, Nov 02, 2026-04:09 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की आमला-सारणी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चेतराम मानेकर के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

PunjabKesariभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा करते हुए कहा कि चेतराम मानेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

पूर्व विधायक चेतराम मानेकर के निधन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News