Punjab Kesari MP ads

BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस; CM मोहन समेत पार्टी में शोक

Saturday, Oct 31, 2026-03:38 PM (IST)

भोपालः भारतीय जनता पार्टी में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां बीजेपी वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का शुक्रवार को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ी है। इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी शोक जताया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा-" जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर. के. सिन्हा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। जनसेवा के कार्य एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने में सिन्हा जी का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News