MP Budget 2024: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बजट को बताया विश्वासघात ,कह दी यह बड़ी बात

7/3/2024 6:56:30 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश सरकार का आज का बजट जनता से विश्वासघात वाला बजट बताया है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मध्य प्रदेश सरकार का आज का बजट जनता से विश्वासघात वाला बजट है। चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की जनता और मतदाताओं से जो प्रमुख वादे किए थे, वह सारे वादे वित्त मंत्री के बजट भाषण से ग़ायब दिखाई दिए। प्रदेश के किसानों, नारी शक्ति, नौजवानों और सभी वर्गों से किए गए चुनावी वादों को बजट में कोई स्थान नहीं दिया गया।

विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की जनता से जो चार प्रमुख वादे किए थे, वह इस प्रकार हैं:
 
किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3100 रुपया प्रति क्विंटल

किसानों को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2700 रुपया प्रति क्विंटल

लाड़ली बहन योजना में महिलाओं को प्रति महीने 3 हज़ार रुपया

घरेलू गैस सिलेंडर 450 रुपये में।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी इन चारों घोषणाओं को बजट में कोई स्थान नहीं दिया और स्पष्ट कर दिया है कि यह सरकार जनविरोधी है, जनता से विश्वासघात करने वाली है और वादा-खिलाफी इसका स्वभाव है। इस बजट से मध्य प्रदेश की जनता को भारी निराशा हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News