शिवपुरी की गायत्री कॉलोनी में गाय और बछड़े के बाड़े में घुसकर बैठ गया मगरमच्छ, लोगों के उड़े होश..

Friday, Jul 05, 2024-04:43 PM (IST)

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाली गायत्री कॉलोनी में एक मगरमच्छ गाय के बाड़े में पहुंच गया और यहां पर जाकर बैठ गया। जब कॉलोनी के लोगों ने मगरमच्छ को देखा तो कॉलोनी के अन्य लोगों को सूचना दी। जैसे - तैसे मौके से मगरमच्छ को वहां से खदेड़ा गया इसके बाद मगरमच्छ नाले में चला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गायत्री कॉलोनी में रहने वाले बल्ली शर्मा के घर पर गाय का बाड़ा बना हुआ है।

यहां पर मगरमच्छ आ गया था मगरमच्छ गाय के बाड़े के दरवाजे पर बैठा हुआ था और गाय का शिकार करने की कोशिश में था। इस दौरान कॉलोनी के लोगों की उस पर नजर पड़ गई। इसके बाद सभी कॉलोनी के लोग इकट्ठे हो गए और मगरमच्छ को खदेड़ा गया। 

PunjabKesari
गनीमत रही कि समय रहते मगरमच्छ को देख लिया गया। नहीं तो मगरमच्छ गाय या फिर उसके बछड़े को अपना निवाला भी बना सकता था। आपको बता दें कि गायत्री कॉलोनी के बगल से एक नाला बहता है। बताया जा रहा है कि इस नाले में कई मगरमच्छ हैं, जो बारिश के दिनों में नल से बाहर निकल आते हैं और कॉलोनी में आ जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News