मछुआरे के जाल में फंस गया अजगर, देखते ही लोगों के उड़ गए होश

Monday, Sep 23, 2024-06:42 PM (IST)

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में आने वाले नरसिंहगढ़ के तालाब में सोमवार को मछुआरे के द्वारा मछली पकड़ने का काम किया जा रहा था, इस दौरान उसके जाल में एक विशाल अजगर फंस गया और जैसे ही उसने अजगर को देखा तो हड़कंप मच गया जिसे देखते ही लोगों के होश उड़ गए और मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। अजगर की सूचना लोगों ने तत्काल वन विभाग को दी लेकिन वन विभाग की टीम नहीं पहुंची तो लोगों ने साहस दिखाया और खुद ही अजगर को पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। 

PunjabKesari
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसिंहगढ़ के वार्ड क्रमांक 1 में परशुराम सागर बाड़े तालाब में मछुआरों ने मछलियां पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा था तभी तालाब में लगे जाल में हलचल दिखाई दी। मछुआरों ने सोचा कि कोई बड़ी मछली फंसी है यह सोचकर उन्होंने जाल को ऊपर की तरफ खींचा तो अचानक एक बड़ा अजगर उनके सामने आ गया जिसे देखते ही सबके होश उड़ गए, जाल में फंसे अजगर की सूचना तत्काल वन विभाग को भी दी गई। जब काफी देर तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची तो लोगों ने जाल काटकर अजगर को बाहर निकाला और प्लास्टिक के कट्टे में डालकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News