उम्मीदवार के रुप में पहली बार भोपाल पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय, दरगाह पर मांगी दुआ

Wednesday, Mar 27, 2019-03:02 PM (IST)

भोपाल: लोकसभा चुनाव की बहुचर्चित सीट भोपाल के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल पहुंचे। वे आज से अपना चुनाव प्रचार शुरु कर रहे हैं। उन्होंने दरगाह पर माथा टेका व उसके बाद कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

PunjabKesari

लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री पहली बार भोपाल पहुंचे। वे वहां रायसेन में गए और वहां दरगाह पर चादर पेश की। रायसेन दरगाह में दिग्विजय सिंह के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर नीखरा भी थे। दुआ करने के बाद उन्होंने कार्यक्रताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि, 'चमचागिरी व किसी की चुगलखोरी मत करो। मुझे पोलिंग बूथ रिज्लट दिखाओं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे सोचने समझने का मौका दीजिए। चुनाव दिग्विजय सिंह नहीं लड़ रहे कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। दिग्विजय बस उम्मीदवार है। कांग्रेस का 30 वर्षो का वनवास खत्म हो रहा है या नहीं इस पर उन्होंने कहा कि 23 मई को पता चल जाएगा।'

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News