पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह एम्स में भर्ती, ट्वीट कर सांझा की जानकारी
Thursday, Aug 03, 2023-05:25 PM (IST)

रायपुर(सत्येंद्र शर्मा): छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एम्स अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वे रुटीन चेकअप के लिए गए थे जहां डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए सांझा की।
पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हूं, आज रूटीन चेकअप के लिए AIIMS जाना हुआ जहां चिकित्सकों के परामर्श से एहतियात के तौर पर भर्ती हुआ हूं। फ़िलहाल स्वास्थ्य ठीक है, मानसून के बीच आप सब भी बारिश में पूरी एहतियात बरतें और स्वस्थ रहें।