Punjab Kesari MP ads

MP के एक और दिग्गज नेता की तबीयत बिगड़ी, पूर्व सीएम कैलाश जोशी अस्पताल में भर्ती

Wednesday, Aug 21, 2019-01:00 PM (IST)

भोपाल: भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। वहीं, दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के एक और पूर्व सीएम कैलाश जोशी की तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती किया गया है। कैलाश जोशी 90 साल के हैं और भाजपा के कद्दावर नेता हैं।

कैलाश जोशी पहले गैर कांग्रेसी सीएम 
1975 के आपातकाल के बाद साल 1977 में मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा भारी बहुमत से जीती थी। जिसमें 26 जून, 1977 को कैलाश जोशी मध्य प्रदेश के 9वें और पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने थे।

PunjabKesari

भोपाल से दो बार रहे सांसद
कैलाश जोशी मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं। 2004 से 2014 तक वो भोपाल लोकसभा सीट से सांसद रहे। 2014 में तबीयत बिगड़ने के कारण उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा। 90 वर्ष के  कैलाश जोशी लगातार बीमार रहने लगे। अब उनका ज्यादातर वक्त अस्पताल में बीतता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News