Punjab Kesari MP ads

जिस दिन हमारी सरकार आएगी SP और IG समझ लें, पूर्व CM की पुलिस प्रशासन को सीधी चेतावनी से हड़कंप

Wednesday, May 27, 2026-05:12 PM (IST)

(सूरजपुर): छतीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है। भूपेश बघेल ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी दिन हमारी भी सरकार आएगी तो एसपी और आईजी भी समझ लें। दरअसल जिले के विश्रामपुर थाने के सामने कांग्रेस के प्रदर्शन को दौरान भूपेश बघेल ने ये बातें बोली हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम टीएम सिंहदेव ने आमरण अनशन शुरू किया था जबकि  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज भी भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए थे , इस मौके पर भूपेश बघेल ने पुलिस प्रशासन को धमकी देते हुए कहा  कि किसी दिन हमारी भी सरकार आएगी. एसपी और आईजी भी समझ लें.

दीपक बैज और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का अनशन खत्म

शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के बीच सूरजपुर जिला कांग्रेस महामंत्री के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का अनशन खत्म हो गया है। प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं की मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और फिर चर्चा के बाद नारियल पानी पीकर अनशन खत्म किया।

दरअशल शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के बीच जिले के महामंत्री नागेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करने के विरोध में टीएस सिंहदेव और दीपक बैज मंगलवार शाम से आमरण अनशन पर बैठे थे। प्रशासन की मनाने के बाद  जिला और पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं की तीन सूत्रीय मांगों पर सहमति जताई।

भूपेश बघेल की पुलिस  प्रशासन को दो टूक

इसी प्रदर्शन के दौरान भूपेश बघेल ने पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के कांग्रेसी चूड़ी पहनकर नहीं बैठे हैं।  उन्होंने कहा कि थानेदार का नाम हमेशा याद रखा जाएगा,  सरकार आती-जाती रहती है।  किसी दिन हमारी भी सरकार आएगी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News