Punjab Kesari MP ads

खरगोन में बस खाई में गिरी चार लोगों की दर्दनाक मौत, 20 से ज्यादा यात्री घायल

Saturday, Nov 30, 2024-03:47 PM (IST)

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, आपको बता दें कि एक बस अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खाई में जाकर गिर गई है। इस हादसे में तीन महिला और एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा यात्री घायल हैं, यह घटना जिरातपुरा फाटे के पास की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल भेजा गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर को यह बस खरगोन से अलीराजपुर के लिए निकली थी और 25 से ज्यादा यात्री इसमें सवार थे, ज़िरातपुरा फाटे पर बस अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई।

PunjabKesariसूचना के बाद मौके पर सेगांव पुलिस पहुंच गई थी और रेस्क्यू शुरू किया गया। जेसीबी की मदद से बस को सीधा किया गया है और बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News