4 साल से फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार, ट्रेनों में लूट और डकैती की घटनाओं को देता था अंजाम

2/2/2022 2:06:22 PM

गाडरवारा(अभिषेक मेहरा): गाडरवारा जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी, लूट और डकैती जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर पुलिस ने दस हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। मोस्ट वॉन्टेड बदमाश को जाल बिछा कर जीआरपी गाडरवारा ने आखिकार चार साल बाद पकड़ने में सफलता पाई है।चार सालों से फरार 25 साल का शातिर ईनामी बदमाश मिथुन मराठा होशंगाबाद के सोहागपुर के जमुनिया से गिरफ्तार हुआ है। गाडरवारा पुलिस GRP ने आज गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक फरार आरोपी साल 2018 से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था जो करीब 4 साल से पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। जीआरपी के डीएसपी आरके गौतम ने बताया कि आरोपी का पूरा परिवार ट्रेनों में चोरी वह डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपी का भाई, पिता और बहनोई पकड़े गए थे और यह आरोपी फरार हो गया था जिसे आज जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News