Punjab Kesari MP ads

विवाहिता के साथ गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में गहरी चोट आने से हुई मौत

Wednesday, Jul 25, 2018-01:51 PM (IST)

ग्वालियर : प्रदेश सरकार दरिंदों के खिलाफ लाख कानून बना ले लेकिन दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला ग्वालियर से सामने आया है जहां विवाहिता के साथ पहले दुष्कर्म किया गया जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक पिछोर थाना क्षेत्र के गजपुर गांव में भूरा नाम के आरोपी युवक ने विवाहिता का अपहरण कर अपने दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद गुप्तांग में गहरी चोट आने के चलते उसकी मौते हो गई। फिलहाल अब तक सामूहिक दुष्कर्म में संलिप्त तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर सभी आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

rehan

Related News