Punjab Kesari MP ads

MP में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, 1 को पुलिस ने किया गिरफ्तार अन्य फरार

Wednesday, Jul 24, 2019-04:42 PM (IST)

सिंगरौली: सिंगरौली में एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। यहां जयंत इलाके के एक सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा को उसी के एक परिचित व्यक्ति ने कार में बैठाया और कार में छेड़छाड़ व गैंग रेप किया। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं बाकी फरार युवकों की भी तलाश जारी है।

PunjabKesari
 

जानकारी के अनुसार, जयंत कॉलोनी की रहने वाली एक लड़की को उसके परिचित युवक कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर एनसीएल के स्थित सरकारी आवास पर ले गए और वहां पहले से मौजूद एनसीएल कर्मी सहित तीनों युवकों ने बारी-बारी से युवती के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर विंध्य नगर थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध कर लिया है साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। इसके अलावा दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं वारदात में उपयोग की गई कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। जिसमें आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। इसके अलावा जिस कमरे में युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात की गई है वहां भी पुलिस को काफी मात्रा में शराब और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News