बदमाशों ने लड़की पर किया तलवार से हमला, काटे दोनों हाथ

1/21/2019 2:14:14 PM

भोपाल: उमरिया जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां अज्ञात बदमाशों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने तलवार से 13 साल की लड़की के दोनों हाथ काट दिए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को कटनी के अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

 

PunjabKesari


घटना उमरिया  जिले के चंदिया शहर की है। मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश अग्रवाल के घर में घुसकर कुछ अज्ञात बदमाशों ने तलवार से उनकी बेटी के दोनों हाथ काट डाले। साथ ही सुरेश अग्रवाल और उनकी पत्नि सोनिया अग्रवाल पर भी जानलेवा हमला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीनों घायलों की हालत गंभीर है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News