Punjab Kesari MP ads

Gold Price Crash: धड़ाम होकर गिरा सोना, 1983 जैसी बड़ी गिरावट के बन रहे हालात!

Sunday, Mar 22, 2026-11:40 PM (IST)

(डेस्क): मध्य पूर्व में जारी तनाव का असर अब साफ-साफ देखने को मिल रहा है।  इजराइल अमेरिका इरान में जारी युद्ध के प्रभाव अब विश्व स्तर पर दिखने लगे हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब वैश्विक वित्तीय बाजारों को प्रभावित करने लगा है। अक्सर सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने (Gold) में इस बार विपरीत रुख देखने को मिल रहा है। कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, इस कारोबारी हफ्ते तो सोने के दाम जबरदस्त तरीक से गिरे।

यह गिरावट 1983 के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट की ओर बढ़ती दिख रही है। इससे निवेशक भी हैरान हैं।सोने के बारे में धारणा है कि  ऐसे तनावपूर्ण माहौल में भी सोना मजबूत होता है, लेकिन इस बार बाजार के इशारे सब अलग ही बयान कर रहे हैं।

ऊर्जा कीमतों में तेजी, ब्याज दरों की अनिश्चितता सोने पर दवाब डाल रही

दरअसल, ऊर्जा कीमतों में तेजी के साथ ही ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता सोने पर दबाव डाल रही है। इजराइल अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध ने कच्चे तेल की कीमतें में आग लगा दी है। इससे वैश्विक महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा गई है।  

इस तनावपूर्ण माहौल में बाजार को आशंका है कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती करने के बजाय उन्हें लंबे समय तक ऊंचा बनाए रख सकते हैं।

वहीं सोने के गिरते दामों का कारण अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड की मजबूती भी है। यही वजह है कि निवेशक अब सोने से पैसा निकालकर दूसरे विकल्पों की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। ईरान पर हमले के बाद से सोने में लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है।

हालांकि हालिया गिरावट के बावजूद इस साल की शुरुआत से अब तक सोना करीब 4 प्रतिशत की बढ़त बनाए हुए है। जनवरी के अंत में इसकी कीमत लगभग 5600 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी तो वहीं न्यूयॉर्क बाजार में सोना करीब 4508.96 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और लगातार आठ दिनों की गिरावट की ओर बढ़ रहा है,। यह अक्टूबर 2023 के बाद सबसे लंबी गिरावट का सिलसिला है। वहीं सोने के साथ-साथ चांदी में भी तेज गिरावट देखी जा रही है।  इस सप्ताह चांदी की कीमतों में 15 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News