Gold-Price Crash: सोने-चांदी की कीमतों में कोहराम,चांदी में तो ऐतिहासिक गिरावट,ये रही नई कीमतें
Thursday, Mar 19, 2026-09:30 PM (IST)
(डेस्क): मिडिल ईस्ट में युद्ध से बढ़ी ग्लोबल टेंशन के बावजूद कीमती धातुओं का भाव लगातार टूट रहा है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन मतलब कि वीरवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी( MCX) पर गोल्ड-सिल्वर (Gold Price) कीमतों में गिरावट आई है।
कमोडिटी बाजार में गुरुवार को बड़ी हलचल देखने को मिली। Multi Commodity Exchange (MCX) पर चांदी की कीमत में अचानक तेजी से नीचे गिर गई और करीब 12% टूटकर लोअर सर्किट लग गया। इस गिरावट के साथ चांदी के दाम एक झटके में करीब 29,000 रुपये प्रति किलो तक नीचे आ गए।
ऑल टाइम हाई से 2 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती
शाम तक इस भारी ताजा गिरावट के बाद चांदी का भाव लगभग 2.18 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गया । गौरतलब है कि 29 जनवरी को चांदी ने करीब 4.20 लाख रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। अगर इस लिहाज से देखा जाए तो अब तक कीमत में 2 लाख रुपये से ज्यादा की कमी आ चुकी है।
सोना की कीमतों में भी गिरावट, 6% तक टूटा
जहां चांदी में भारी गिरावट देखने को मिली है वहीं सोने की कीमतों में भी गिरावट है। MCX पर सोना करीब 6% तक फिसल गया, जिससे 10 ग्राम की कीमत में 9,000 रुपये से ज्यादा की कमी आई। वही अगर बात करें वर्तमान की तो सोना अपने उच्च लेवल से करीब 50,000 रुपये तक सस्ता हो चुका है।
सोने-चांदी की कीमतों में इस गिरावट के पीछे कई वजहें हैं। Federal Reserve द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने के संकेत और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता ने बाजार पर दबाव डाला है। इसके अलावा मध्य-पूर्व में तनाव, तेल-गैस आपूर्ति पर असर और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी निवेशकों की रणनीति बदल दी है। वहीं अमेरिकी डॉलर मजबूत होने से निवेशक सोना-चांदी जैसे पारंपरिक सुरक्षित निवेश को जोखिम भरा मानकर डॉलर की ओर रुख कर रहे हैं।

