Today Gold Rate: शादी से पहले सोने ने दिया झटका, 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के नए भाव जारी
Sunday, Feb 22, 2026-01:30 PM (IST)
भोपाल: शादियों के सीजन में गहने खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। मध्य प्रदेश के सर्राफा बाजार में रविवार को सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। एक ही झटके में रेट बढ़ने से आम ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ा है।
सर्राफा बाजार से जारी ताज़ा रेट के मुताबिक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में सोने की कीमतों में तेज़ी आई है। निवेशकों और ग्राहकों की नजर अब बाजार के उतार-चढ़ाव पर टिकी हुई है।
सोने के नए रेट (22 फरवरी 2026)
22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹14,650
8 ग्राम – ₹1,17,200
10 ग्राम – ₹1,46,500
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹15,383
8 ग्राम – ₹1,23,064
10 ग्राम – ₹1,53,830
चांदी के रेट भी उछले
1 ग्राम चांदी – ₹290
1 किलो चांदी – ₹2,90,000
ग्राहकों की बढ़ी चिंता
शादी-ब्याह और निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए यह बढ़ोतरी बड़ा झटका है। लगातार बढ़ते रेट से बाजार में खरीदारी पर असर पड़ सकता है। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और मांग बढ़ने से दामों में तेजी बनी हुई है। अगर आप ज्वेलरी या निवेश के लिए खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो बाजार के उतार-चढ़ाव पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

