Punjab Kesari MP ads

MP के लाखों कर्मचारियों के लिए CM मोहन का बड़ा तोहफा, दे दी ऐसी सौगात कि खिल जाएगे चेहरे

Monday, Jun 08, 2026-08:24 PM (IST)

(भोपाल): प्रदेश के कर्मचारियो के लिए मोहन सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। इस फैसले के कर्मचारियो के चेहरे पर रौनक आनी तय है। दरअसल मध्य प्रदेश के संविदा कर्मियों को राज्य सरकार ने खास तोहफा दिया है। सरकार ने  संविदा कर्मियों के वेतन में वृद्दि की है, सरकार ने 4.46% वार्षिक की बढ़ोतरी करते हुए संविदा कर्मचारियो को खुशखबर है ।

PunjabKesari

 

इस फैसले से प्रदेश के एक लाख कर्मचारियों को सीधा फायदा मिेलगा।  आपको बता दें कि  संविदा कर्मचारियों को एक अप्रैल 2026 से यह बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा. इस बाबत मध्य प्रदेश के वित्त विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है.

वेतन में 4.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी से  हर महीने 2700 रुपये तक बढ़ेगी सैलरी

सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों के वेतन में 4.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी के हिसाब से हर महीने 2700 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।  वहीं सरकार के इस फैसले पर संविदा अधिकारी-कर्मचारी संघ ने खुशी जाहिर की है और स्वागत किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News