Punjab Kesari MP ads

सरकारी स्कूल की छत का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला

Monday, Aug 29, 2022-05:05 PM (IST)

उज्जैन(विशाल सिंह): शासकीय शालिग्राम तोमर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दौलतगंज की कक्षा 8वीं में छत का छज्जा गिर गया। हालांकि छज्जा जिस वक्त गिरा उस वक्त स्कूल में प्रार्थना का समय होने से बच्चे क्लास में मौजूद नहीं थे। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। सहायक शिक्षिका ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लास की छतों में पानी का जमाव होने के कारण स्थिति जर्जर है। वहीं कुछ क्लासों में इलेक्ट्रिक बोर्ड में करंट भी फैल रहा है जिसकी जानकारी प्राचार्य को लिखित में पूर्व में दे दी गई थी। वहीं प्रभारी प्राचार्य नीलिमा दुबे ने बताया कि इस घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।

PunjabKesari

इसके पूर्व में भी अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। स्कूल की हालात खराब है।  शीघ्र ही दुरुस्त कराया जाएगा। इस परिसर में प्राथमिक से लेकर हायर सेकंडरी तक स्कूल लगता है। आज जो क्लास में छट से प्लास्टर गिला है वह माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 8वीं की घटना है। ज्ञात हो कि विद्यालय का भवन 2007 में ही बनकर तैयार हुआ था। महज 15 साल बाद ही स्कूल की छत का छज्जा गिरने से शासकीय कामों में की गई। अनियमितता देखी जा सकती है।

PunjabKesari

प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में करीब 150 छात्र छात्राएं और यहां सभी क्लास में पानी टपकता और कुछ क्लास रूम में तो बारिश के कारण करंट आ रहा है, जिसके कारण इन मासूम बच्चों की क्लास बाहर खुले आसमान के नीचे लगाना पड़ रही है। ऐसे में जिम्मेदारों की लापरवाही से कभी भी कोई गंभीर हादसा घटित हो सकता है। अब देखना है इस ओर जिम्मेदार कब ध्यान देते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News