नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के निशाने पर आई एमपी पुलिस, बोले,- माफिया और नेताओं से चलवाए जा रहे हैं ''अवैध धंधे''
Monday, Dec 19, 2022-02:24 PM (IST)

भोपाल (विवान तिवारी): आज से मध्य प्रदेश का शीतकालीन सत्र शुरू (mp vidhan sabha session) हो गया। सत्र के शुरू होने से पहले मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह (leader of opposition) ने मीडिया से चर्चा करके अपनी तैयारियों का खाका रखा।
• कांग्रेस की एकजुटता पर
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने कांग्रेस (congress) की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि कांग्रेसी एक थी एक है और एक रहेगी। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के एकमात्र नेता है कमलनाथ (kamalnath) जिनके नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट है एक नेता है एक विचार है।
• दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने पर रखी राय
अगर कोई नहीं मिला कांग्रेस में तो मैं लड़ लूंगा। लेकिन कांग्रेस में बहुत बड़ी फौज है, कांग्रेस कमजोर नहीं है, क्योंकि दिग्विजय सिंह (digvijaya singh), हमारे नेता हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि साधारण विधानसभा क्षेत्र में लड़ने के लिए उम्मीदवार ना मिले, हम लोग एक साधारण कार्यकर्ता हैं वह एक साधारण विधानसभा क्षेत्र है। भूपेंद्र सिंह (bhoopendar singh) कि मैं कहना नहीं चाहता वह क्या है क्या नहीं है उनका कहना है हमने कोई आरोप लगाया नहीं है जो सच्चाई है वो जनता के बीच आएगी
• जनता की समस्या से दूर रहते हैं भाजपा नेता
गोविंद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बेरोजगारी से कोई मतलब नहीं है। महंगाई से कोई मतलब नहीं है। बेरोजगार लड़का लड़की बेरोजगारी से आत्महत्या कर रहे हैं, महंगाई से पूरा देश कराह रहा है।
• मदरसे वाले मामले में नेता प्रतिपक्ष की राय
उन्होंने कहा कि मैं उठपटांग बातों पर बात नहीं करता हूं। ना ही ध्यान देता हूं। वहीं कांग्रेस नेताओं के घर पर चोरी होने को लेकर उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार की ड्यूटी है। बीजेपी के नेता, मंत्री और कार्यकर्ता पुलिस का दुरुपयोग करते हैं। अपने काम के लिए मिलजुल कर चोरी करा रहे हैं। शराब माफिया (liquar mafia) के साथ मिलकर के शराब बिकवा रहे हैं। अनेक अवैध सट्टा और जुए के अड्डे चलवा रहे हैं। खनिज माफिया (mining mafia) को रोकने के लिए पुलिस वालों को समय मिले, तो वो वह कानून व्यवस्था देखें कानून व्यवस्था चौपट हो गई है, कुछ सुरक्षित नहीं है। अभी कुछ दिनों पहले ही दो पुलिस अधिकारियों के घर पर चोरी हो गई।
• नेता प्रतिपक्ष के निशाने पर आई पुलिस
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि पुलिस और माफिया मिलजुलकर खदान चला रही है। नेताओं से शराब के अड्डे चलवा रही है। अवैध शराब बिकवा रही है और जुए के सट्टे के बाजार चलवा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के पास कानून व्यवस्था के लिए समय नहीं है।
• विधानसभा स्थगित करने पर भड़के नेता प्रतिपक्ष
भारतीय जनता पार्टी (BJP), प्रजातंत्र का गला घोट दिया 2013 में हम एक सदस्य लाए थे, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ सांठगांठ कर धोखाधड़ी की, हमने कहा कि एक सदस्य बाकी के हम लोग तो हैं हम बहस को तैयार हैं एक सदस्य अगर सत्ता पक्ष की पैरवी करने लगेगा तो क्या हमारा हक समाप्त होता है भारतीय जनता पार्टी ने हल्ला हो हल्ला कर के प्रस्ताव रखकर अनिश्चितकालीन विधानसभा स्थगित करा दी थी, अब तानाशाही है तो संविधान की धज्जियां उड़ा दे आपको दिख जाएगा आगे आगे आगे देखिए होता है क्या
• अविश्वास प्रस्ताव पर बोले गोविंद सिंह
नियमों और प्रक्रिया के तहत मैंने अविश्वास प्रस्ताव की सूचना कांग्रेस पार्टी की विधायक दल की ओर से सूचना विधानसभा अध्यक्ष को 13 दिसंबर को ही दे दी है आज मैं पूरा आरोपपत्र अध्यक्ष जी को सरकार ने जो जो अवैधानिक कृत्य किए हैं जनता के विरोधी कार्य किए हैं मध्य प्रदेश के खजाने को बेरहमी से लूटा है इन तमाम मुद्दों को मंत्रियों के भ्रष्टाचार के कुछ मुद्दे हैं इनको लेकर आज हम सत्र के पूर्व अपने साथियों के साथ अविश्वास प्रस्ताव का पूरा विवरण पेश करेंगे।