Rahul Gandhi का भोपाल में Grand Welcome, ऊंट और घोड़ों से हुआ स्वागत
Tuesday, Jun 03, 2025-03:08 PM (IST)

भोपाल (इजहार हसन) : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर हैं। वे मंगलवार सुबह भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां कांग्रेस नेताओं ने उनका राहुल गांधी का अनोखा स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का ऊंट और घोड़ों से स्वागत किया। इसके साथ ही पूर्व किसान कांग्रेस अध्यक्ष और मुरैना से विधायक दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में किसानों ने ज़ोरदार स्वागत किया।
इस अनोखे स्वागत को देखकर राहुल गांधी भी गदगद नजर आए। राहुल गांधी कांग्रेस को मजबूत करने के लिए संगठन सर्जन अभियान का शुभारंभ करने आज भोपाल आए हुए हैं। एयरपोर्ट से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाते हुए रास्ते में कमला पार्क पर किसानों का बड़ा हुजूम उनको देखने एवं स्वागत के लिए आतुर था। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी जाए इसके लिए कानून बनाने और उनकी बात संसद में उठाने के लिए आग्रह किया।
विधायक दिनेश गुर्जर ने बताया कि राहुल गांधी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। उसी के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करना चाहते हैं। मुरैना विधायक ने कहा कि किसान आज राहुल गांधी को धन्यवाद करने यहां आए थे जिस तरह उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी और सरकार को जातिगत जनगणना कराने के लिए विवश कर दिया।
राहुल गांधी समाजवाद को स्थापित कर शोषित पीड़ित वर्गों को न्याय दिलाना चाहते हैं। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। उसी के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी निकालकर संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं ताकि आमजन को न्याय मिल सके।