MP में महापाप: कौन तोड़ गया नंदी महाराज की मूर्ति! हिंदुओं का गुस्सा फूटा...दे दिया अल्टीमेटम

Monday, Aug 18, 2025-08:16 PM (IST)

मैहर। (प्रशांत शुक्ला): मध्य प्रदेश के मैहर जिले में संकुटा तालाब स्थित शिव मंदिर में नंदी महाराज की प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना के बाद हिंदू संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा है। संगठनों ने प्रेस वार्ता कर प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। दरअसल, बीते दिनों मैहर नगर के संकुटा तालाब स्थित शिव मंदिर में नंदी महाराज की मूर्ति खंडित पाई गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद से ही हिन्दू समाज में गहरा आक्रोश है।

PunjabKesariआज हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रशासन द्वारा गंभीर घटनाओं को हल्के में लिया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि अगर 36 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर ठोस कार्यवाही नहीं होती, तो सकल हिन्दू समाज विशाल हिन्दू महापंचायत का आयोजन करेगा।

PunjabKesariसंगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने इस मामले में टालमटोल की नीति अपनाई, तो जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या वाकई 36 घंटे के भीतर आरोपियों पर कार्रवाई होती है या फिर मैहर की सड़कों पर हिंदू संगठनों का गुस्सा दिखाई देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News