वरमाला के बाद मंडप से भागा दूल्हा, दुल्हन सुर्ख जोड़े में पहुंची थाने, वजह सुनकर चौंक जाएंगे!

Thursday, Feb 19, 2026-04:42 PM (IST)

नर्मदापुरम: जिले में एक शादी समारोह उस वक्त हड़कंप में बदल गया, जब वरमाला के बाद दूल्हा अपने पिता के साथ बारात लेकर मौके से फरार हो गया। वजह न प्रेम प्रसंग थी, न किसी तरह का विवाद—मामला सीधा-सीधा दहेज मांग का था। आरोप है कि वर पक्ष ने शादी से पहले ही 3 लाख रुपए नकद और एक बाइक की मांग रखी थी।

लड़की पक्ष ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर असमर्थता जता दी थी, लेकिन इसके बावजूद शादी वाले दिन फिर से दबाव बनाया गया। दोपहर में सगाई, शाम को बारात और वरमाला तक सब ठीक चला, लेकिन रस्मों के बीच ही दूल्हा और उसके पिता ने साफ कह दिया—जब तक बाइक और 3 लाख नहीं मिलते, शादी नहीं होगी।

परिवार और रिश्तेदारों ने समझाने की कोशिश की, बाद में देने की भी विनती की, लेकिन वर पक्ष नहीं माना। मेहमानों के सामने अपमान कर दूल्हा और उसका पिता बिना शादी किए लौट गए।

घटना के बाद साहस दिखाते हुए दुल्हन सुर्ख जोड़े में सीधे थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।यह मामला एक बार फिर समाज में जिंदा पड़ी कुप्रथा दहेज पर सवाल खड़े करता है—कानून के डर के बावजूद लालच किस कदर रिश्तों को तोड़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News