खूनी संघर्ष में बदला जमीनी विवाद, 2 लोगों की मौत 12 घायल

5/2/2020 5:59:13 PM

मुरैना/कैलारस (जुनैद खान):  मुरैना जिले के देवगढ़ थाना के अंतर्गत गांव मोदनी में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके चलते दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Morena, Kailaras, Lokdown, Murder, Police, Devgarh Thana

जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों  ने बैठकर विवाद को सुलझाने का निर्णय लिया। लेकिन अचानक ये हिंसक घटना घट गई और दोनों तरफ से हथियार चल गए। जिसके चलते गोली चलने से दोनों पक्षों में एक एक की मौत हो गई। साथ ही 10 से 12 लोग घायल हो गए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का जिला अस्पताल में  इलाज चल रहा है, और मृतकों का पीएम कर परिजनों को सौपा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि भारी मात्रा में पुलिस बल गांव में तैनात है। अभी पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। थाना प्रभारी और एसडीओपी मौके पर मौजूद है आरोपियों की धड़पकड़ चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News