Punjab Kesari MP ads

जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, बेटे को उतारा मौत के घाट

Wednesday, Nov 27, 2019-05:40 PM (IST)

हरदा: हरदा जिले में एक युवक को रिश्तेदारों ने ही कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। मामला जमीन विवाद से जुड़ा होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, हंडिया थाना क्षेत्र के मालपोन गांव में मंगलवार रात्रि करीब 8 बजे युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने युवक की गर्दन पर कुल्हाड़ी इतनी बेरहमी से वार किया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एसएस बघेल मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि सुनील पिता गोकुल प्रसाद चौरसिया 38 पर तीन-चार लोगों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला किया जिससे मौके पर युवक की मौत हो गई।

PunjabKesari

पूरे घटनाक्रम में मृत की मां को भी गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें जिला अस्पताल हरदा में भर्ती कराया गया है। मृतक की मां ने बताया कि ढाई एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिससे नाराज होकर रिश्तेदारों ने हमला किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News