प्रशासन अगर भाजपा शासित हो चुका है तो हम मान लेते हैं कि ये लोग जनादेश को भी ठुकरा रहे हैं: आप प्रत्याशी

Tuesday, Jul 12, 2022-05:53 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव (urban body election 2022) के पहले चरण में प्रदेश की सबसे हॉटस्पॉट सीट (gwalior hotsopt seat) पर मतदान हो चुका है। अब बस 18 जुलाई को चुनाव के परिणाम आने बाकी है। लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से महापौर प्रत्याशी रुचि गुप्ता (mayor candidate ruchi gupta) ने साइंस कॉलेज (science college) में रखी ईवीएम मशीनों (EVM Machine) और वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की। जिसके बाद वह खुद वहां पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था जायजा लेने पहुंची। 

PunjabKesari

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संदेह में आई आप प्रत्याशी 

आप प्रत्याशी रुचि गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यहां के सुरक्षा व्यवस्था से मैं संतुष्ट नहीं हूं। उन्होंने कलेक्टर को इसकी शिकायत के लिए लेटर देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर उन्हें संदेह है, इसके लिए वह प्रशासन से शिकायत करेगी। रूचि गुप्ता ने चुनाव आयोग को इस मामले में शिकायत करने की बात रही है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News