Video: स्वास्थ्य मंत्री का गरीबों को तोहफा, ठंड में जरुरतमंदों को बांटे कंबल

1/28/2019 6:37:34 PM

इंदौर: मध्यप्रदेश मे ठंड अपने चर्म पर है। जिसके मद्देनजर मंत्री तुलसी सिलावट ने गरीबों और जरूरत मंदो को गर्म कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तम स्वामी महाराज ने शिरकत की। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों और स्वास्थ्य मंत्री के परिवार ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

PunjabKesari

मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं और कड़ाके की ठंड से जहां लोगो का बुरा हाल है। वहीं कमलनाथ सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर के पालदा क्षेत्र के गरीब जरूरतमंदों को गर्म कंबल वितरित किए। जिसके लिए कंबल बांटने का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तम स्वामी महाराज ओर स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट ने संबोधित कर मानव सेवा करने का संदेश दिया। वही उत्तम स्वामी महाराज ने भी इसे सबसे पुण्य का काम बनाया। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News