मातम में बदल गई खुशियां, शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत..

Saturday, May 18, 2024-11:36 AM (IST)

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गांधी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, आपको बता दें की इस हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर कोलारस पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीर बांसखेड़ी में रहने वाला सुरेंद्र की 9 जून को बहन की शादी है।

PunjabKesari
 इसके लिए वह अपने मौसी के लड़के उमेश के साथ बाइक पर सवार होकर बहन की शादी के कार्ड रिश्तेदारों को देने के लिए मानपुर गांव जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


 तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों भाइयों को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस का कहना है कि जल्द अज्ञात वाहन चालक को पकड़ लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News