स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने फहराया तिरंगा, उज्जैन में मंत्री पटवारी ने किया झंडावंदन

Thursday, Aug 15, 2019-01:05 PM (IST)

इंदौर: आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इंदौर शहर में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन आरएलपीटीसी 15वीं बटालियन में किया गया, जहां पर स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। उज्जैन में शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह में ध्वाजरोहण किया और परेड की सलामी ली। निगम ने सिटी बस में महिलाओं के लिए फ्री सफर कर राखी का गिफ्ट दिया है।

PunjabKesari

यहां भी किए गए आयोजन
मुख्य समारोह में झंडावंदन करने के पहले स्वास्थ्यमंत्री सिलावट ने शहर कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर ध्वजारोपण किया और सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वहीं, इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, विधायक संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। 

इंदौर में एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र ने पुलिस कन्ट्रोल रुम में झंडावंदन करके नई परम्परा की शुरुआत की। एसएसपी ने झंडावंदन करने के बाद सभी अधिकारियों और आरक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

इंदौर नगर निगम में सभापति अजय नरुका और आयुक्त आशीष सिंह ने झंडा वंदन किया। महापौर मालिनी गौड़ स्वास्थ्य कारणों के कारण समारोह में शामिल नहीं हो पाईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News