मध्य प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज, आने वाले 2 दिन में हो सकती है भारी बारिश

11/2/2019 11:49:08 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश में अक्टूबर महीने में हुई मानसून की विदाई से लोगों को महज कुछ दिन ही राहत मिली क्योंकि एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरु हो गया है। गुरुवार को हरदा, खंडवा, देवास, धार आदि में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग की माने तो 'महा' तूफान के कारण मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहे है और अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है। संभावना जताई जा रही है कि अगर चक्रवाती तूफान 'महा' के असर से नमी बढ़ने का सिलसिला तेज हुआ। अगले दो दिन दिनों में भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है।

PunjabKesari

अरब सागर में चक्रवात के सक्रिय होने के चलते शनिवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं शाम होते होते गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। मौसम में बदलाव का यह असर दक्षिण गुजरात व सौराष्‍ट्र में ज्यादा हो सकता है। इतना ही नहीं आने वाले 2 दिनों में तेज बारिश होने के आसार हैं 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ़तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी है। मौसम विभाग ने मछुवारों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News