Punjab Kesari MP ads

राज्यसभा उपचुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरु, प्रत्याशी को लेकर हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान

Monday, Oct 26, 2026-03:42 PM (IST)

भोपाल : केंद्र में मंत्री रहे डॉ.एल मरूगन के इस्तीफे के बाद मध्यप्रदेश में खाली हुई राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के बाद उपचुनाव की प्रक्रिया आज यानी सोमवार, 26 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इसी बीच भोपाल में कोर ग्रुप की अहम बैठक में राज्यसभा प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुआ। जिसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी।

राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि चर्चा हुई है और जल्द ही नामों का ऐलान किया जाएगा। वहीं प्रत्याशियों को लेकर उन्होंने कहा कि 3-4 नामों का पैनल तैयार करके केंद्र सरकार को भेजा है। इसमें कुछ मध्य प्रदेश के और कुछ बाहरी राज्य के नेताओं के नाम है। आखिरी फैसला केंद्र नेतृत्व का ही होगा। 

उम्मीदवार की रेस में है ये चेहरे?

राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार की रेस में देखा जाए तो मध्य प्रदेश के कई नाम चर्चा में है। इनमें पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक आशीष अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ और पूर्व मंत्री रंजना बघेल के नाम चर्चा में हैं। वहीं बाहरी राज्यों से संभावित दावेदारों में तमिलनाडु भाजपा की पूर्व विधायक वनथी श्रीनिवासन का नाम भी सामने आया है। इसके साथ ही हरदीप सिंह पुरी  हालांकि, पार्टी ने अब तक किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ज्यादा संभावना एमपी के बाहर के नेता की ही है। वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि पार्टी की ओर से किसी संभावित नाम की घोषणा नहीं की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News